Spread the love

राजनगर खादी पार्क का मंत्री चंपाई सोरेन ने किया उद्घाटन

विभिन्न उद्योगों को संचालित कर महिलाओं को स्वरोजगार से

जोड़ना सरकार का उद्देश्य: चंपाई सोरेन

सरायकेला। राजनगर प्रखंड स्थित खादी पार्क का मंत्री आदिवासी कल्याण सह परिवहन विभाग झारखंड सरकार चंपाई सोरेन के द्वारा उद्घाटन किया गया। मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दीदिओ से वार्ता की। उन्होंने दीदियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं अन्य दीदियों को भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित की।

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न औद्योगिक सस्थानों को संचालित कर महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं की आय में बढ़ोतरी करना तथा समाज एवं परिवार के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार का आय का माध्यम सिर्फ खेती है। ऐसे में सरकार खेतों तक सिंचाई के लिए पानी एवं अन्य कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं ताकि किसानों को भी आय में बढ़ोतरी हो सके। मंत्री ने कहा कि जिले में स्थित सभी 5 केंद्र संचालित होंगे। जिसमे प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ₹150 प्रतिदिन एवं प्रशिक्षण के प्रति महिलाओं को 25% मूल्य पर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि महिलाएं घर में भी कार्य कर अपने आय में वृद्धि कर सकेंगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री चंपाई सोरेन, उपायुक्त अरवा राजकमल, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दोराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी खादी उद्योग झारखंड रांची रखाल चंद्र बेसरा सहित अन्य अतिथिगण के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके तत्पश्चात खादी उद्योग प्रशिक्षण केंद्र की तरफ से रखाल चंद्र बेसरा ने मुख्य अतिथि चंपाई सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल समेत अन्य मंचाशीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर कार्यक्रम में स्वागत किया।

इसके तत्पश्चात कार्यपालक पदाधिकारी खादी बेसरा ने जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र में किए जा रहे कार्य एवं आगे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु किए जाने वाले कार्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आय में वृद्धि कर सकती हैं। केंद्र उन्हें हर संभव सहयोग कर रही है। साथ ही वैसी महिलाएं जो प्रशिक्षण के पश्चात अपने घर में कार्य करने की इच्छा रखती हैं। उन्हें 25% के दर पर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वह अपने दिनचर्या के बचे समय में काम कर अपना आमदनी बढ़ा सकेंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि मंत्री चंपाई सोरेन के प्रयास से प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिससे स्थानीय क्षेत्र की महिलाओं को लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षेत्र की महिलाएं अपने आमदनी को बढ़ा सकती हैं। अपने परिवार एवं समाज के विकास में अपना सहयोग प्रदान कर सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों को संचालित होने में हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को जोड़ रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि महिलाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। और अपने आसपास के महिलाओं को भी प्रेरित करें। ताकि प्रत्येक परिवार का आय में वृद्धि हो। उपायुक्त ने कहा कि समाज एवं परिवार के विकास हेतु महिलाओ का सशक्त होना एवं स्वावलंबी होना अति आवश्यक है।कार्यक्रम में अंचलाधिकारी राजनगर धनंजय कुमार सहित खादी उद्योग के कई प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed