Advertisements
Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आधुनिक पावर ने जिला प्रशासन को सौंपे पच्चीस हजार राष्ट्रीय ध्वज…….

सरायकेला (संजय मिश्रा)  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी की ओर से जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां को पच्चीस हजार तिरंगा झंडा उपायुक्त को सौंपा गया।

Advertisements

आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर प्रेक्षागृह में आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (लाइज़निंग) अरुण कुमार और सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अतिरिक्त आरक्षी अधीक्षक पुरषोतम कुमार, अंचलाधिकारी गम्हरिया मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया मारुती मिंज व सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि और कॉर्पोरेट कंपनियां भी आगे आये और इस अभियान का हिस्सा बनें। इन ध्वजों का निर्माण जनजातीय विकास को ध्यान में रखते हुए गोड्डा की “फूलों झानो महिला सखी मंडल” की जनजातीय महिलाओं द्वारा किया गया है। ज्ञात हो कि देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने को केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है और देशभर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?