Advertisements

सीबीएसई माध्यमिक परीक्षा में मृगांक शाश्वत रथ 94.4 परसेंटाइल हासिल कर बना स्कूल टॉपर . . .
सरायकेला SANJAY । सीबीएसई माध्यमिक परीक्षा में स्थानीय सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल का छात्र मृगांक शाश्वत रथ ने 94.4 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। इसके साथ ही मृगांक अपने विद्यालय में टॉपर रहा। मृगांक की इस सफलता पर परिवार सहित विद्यालय और मित्रों में खुशी व्याप्त है। मृगांक के पिता सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक पर्जन्य कुमार रथ एवं शिक्षक चाचा प्रवीण कुमार रथ ने मृगांक के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। मृगांक ने मौके पर अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए यूपीएससी को अपना लक्ष्य बताया। उसने इसी प्रकार से कठिन परिश्रम करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है।
Advertisements

Related posts:
RAJNAGAR BREKING : 9 th बोर्ड परीक्षा लिखने जा रहा छात्र गोबिन्दपुर में दुर्घनाग्रस्त। गंभीर अवस्था ...
सरायकेला : भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त से मिलकर विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन ...
पोटका प्रखंड के शोहदा पंचायत अंतर्गत उत्कर्मित मध्य विद्यालय धुधकुंडी में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम कि...

