Spread the love

नपं अध्यक्षा ने जयंती उत्सव पर पंडित दीनदयाल

उपाध्याय को किया नमन।

सरायकेला sanjay । सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक द्वारा रविवार को अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीनाक्षी पट्टनयक ने पंडित दीनदयाल के फोटो पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्य महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ काल से ही पंडित दीनदयाल जुड़े हुए हैं। पार्टी में उनका स्थान सर्वोच्च माना जाता है। निस्वार्थ भाव से संगठन के प्रति उनके कार्यों को आज भी कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने के लिए अनुशरण कराया जाता है। उन्होंने पार्टी के सभी महिला कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल के मार्ग पर चलने को कहा और संगठन में निस्वार्थ भाव से आगे बढ़ने को कहा। इस कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण को सभी महिला कार्यकर्ताओं ने सुना।

Advertisements

You missed