Advertisements
Spread the love

नहाने के दौरान नदी में डूबने से वृद्ध

की मौत…

सरायकेला Sanjay : सरायकेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर समीप स्थित नदी में डूबने से 60 वर्षीय गोविन्दपुर के खापरसाई निवासी कुनाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की पहचान स्वजनों ने की। शव की पहचान एवं पोस्टमार्टम होने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कुनाराम नहाने के लिए नदी में गए थे। वहीं नहाने के दौरान वे डूब गए। लेकिन उनके डूबने की खबर किसी को नहीं थी। स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। दो दिन बाद शव नदी में तैरते हुए स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

Advertisements