Advertisements
Spread the love

उत्कलीय ब्राह्मण समाज की ओर से सामूहिक उपनयन

संस्कार 20 मार्च को……

सरायकेला। उत्कलीय ब्राह्मण समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 20 मार्च को जगन्नाथ श्री मंदिर प्रांगण में सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर रविवार को जगन्नाथ मंदिर में समाज की एक बैठक पार्थसारथी आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 20 मार्च को होने वाले सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार की तैयारियों को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले ब्रम्हाकुमारों के नाम -पता अभिभावकों द्वारा समिति को 15 मार्च तक अवश्य उपलब्ध करा दिया जाए। ताकि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। इस बैठक में गणेश सतपति ,रामनाथ आचार्य, बादल दुबे, शुभेंदु महापात्र, रंजन पति ,अनुज महापात्र, राजेश मिश्रा ,गोलक ,गौरी शंकर आचार्य ,शंकर सतपति तथा पुजारी (करमणी) घासी सतपति उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?