Advertisements
Spread the love

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने सरायकेला

में जमकर उड़ाए गुलाल……

सरायकेला। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार को आते ही सरायकेला में भी इसका प्रभाव देखा गया। जहां उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सरायकेला नगर के भाजपाइयों ने जमकर खुशियां मनाई।

Advertisements

इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में जमकर गुलाल उड़ाते हुए आतिशबाजी की गई। लड्डू बांट कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई। तथा थाना चौक बजरंगबली मंदिर से विजय जुलूस निकालकर नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा से होते हुए अटल चौक पहुंचा। जहां भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ विजय उत्सव का समापन किया गया। मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि 4 राज्यों की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और कुशल शासन पर मोहर लगाई है।