Advertisements
Spread the love

जीएम लैंड जीआईएस बेस्ड प्लानिंग से संबंधित एक दिवसीय

कार्यशाला का हुआ आयोजन…

 

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जीएम लैंड जीआईएस बेस्ड मैपिंग से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे सभी राजस्व कर्मचारीगण को आईटी मैनेजर संजीव कुमार एवं बिजनेस एनालिस्ट इमलाक अहमद के द्वारा जीएम लैंड जीआईएस मैपिंग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

Advertisements

इस दौरान मुख्य रूप से बताया गया कि अतिक्रमण किया गया या खाली सरकारी जमीन का सर्वे कर उसका अक्षांश और देशांतर जीएम लैंड सर्वेयर पोर्टल/मोबाइल ऐप पर अपलोड किया जाए। कार्यशाला के दौरान सभी अंचलाधिकारी एवं कार्यालय कर्मचारी तथा अन्य उपस्थित रहे।