Advertisements
Spread the love

टाटीसिलवे थाना के समीप सड़क दुर्घटना,थाना के समीप पड़ा रहा गंभीर रूप से घायल युवक….

नामकुम (अर्जुन कुमार)। टाटीसिलवे थाना के समीप सड़क दुर्धटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप युवक की पहचान खेलगांव लालगंज निकवासी अनीश लिंडा (25) व स्कूटी के पीछे बैठी सुनीता लिड़ा (14) को मामूली रूप चोट लगी। यह घटना के करीब दो बजे की जब स्कूटी पर दोनों स्कूटी से खेलगांव से चतरा की ओर जा रहें हैं, इसी क्रम में थाना के करीब ईएफ मैदान के जोरदार दुर्घटना हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को सड़क के किनारे किया गया।

मौजूद लोगों ने तत्तकाल इसकी सूचना एबुलेंस व थाना को दी, लेकिन आधा घंटा के बीतने के बाद उक्त स्थान पर ना तो एबुलेंस व थाना का कोई भी वाहन पहंचा। तभी दुर्घटना स्थल पर मौजूद एक कार चालक ने गंभीर युवक को अपनी कार से लेकर टाटीसिलवे के समीप ही स्वर्ण रेखा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

You missed