Advertisements
Spread the love

डायन बिसाही के नाम पर 3 महिलाओं की बर्बरता पूर्ण हत्या का गवाह रहा रानाडीह गांव पहुंची पद्मश्री छुटनी महतो ; कहा…..

अंधविश्वास में पड़कर ओझा गुनी की

बातों में हो रही है डायन के नाम पर

हत्या, सरकार इस पर जल्द कार्रवाई

करें…..

 

सरायकेला Sanjay  बीते 3 सितंबर को रांची जिला के सोनाहातू क्षेत्र स्थित रानाडीह गांव में डायन बिसाही बताकर 3 महिलाओं की बर्बरता पूर्ण हत्या कर दी गई थी। डायन कुप्रथा उन्मूलन के लिए संघर्ष कर रही पद्मश्री छुटनी महतो ने बुधवार को प्रभावित रानाडीह पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आज जैसे समय में भी रानाडीह गांव में शिक्षा की कमी के कारण अंधविश्वास फैला हुआ है।

Advertisements

जहां अंधविश्वास पर बसे हुए गांव में डायन बिसाही के नाम पर तीन अबला महिलाओं की बर्बरता पूर्ण हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया।
पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि चांद पर कॉलोनी बनाने की सोच रखने वाले इस जमाने में भी समाज में डायन कुप्रथा जैसी कुरीति व्याप्त है। जो समूचे समाज को शर्मसार करने वाला है। लोग अंधविश्वास के वशीभूत होकर ओझा गुनी की बातों में आकर डायन बिसाही के नाम पर हत्याएं कर रहे हैं।

इस पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों को ही बराबर से ध्यान देना चाहिए। अन्यथा समाज के इस कुरीति को मिटाने के खिलाफ आंदोलन भी संभव है। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसे मामलों की गहनता से जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि दोबारा इस तरह के मामले ना हो सके। और समाज से डायन कुप्रथा जैसी कुरीति को भी मिटाया जा सके।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?