Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर में अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में ले जाने का विरोध करते हुए जिला बार एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की . . .

सरायकेला SANJAY । जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में ले जाने के मामले पर जिला बार एसोसिएशन उबाल पर है। जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा ने उपायुक्त अरवा राजकमल के माध्यम से जमशेदपुर के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि सरायकेला जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर पुलिस की इस कार्रवाई की घोर निंदा करता है। और इस तरह के कार्य की जितना भी निंदा किया जाए वह कम है। इस तरह के कार्य की पुनरावृत्ति ना हो, इस पर ध्यान दिया जाए तथा दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग सरायकेला जिला बार एसोसिएशन करता है। उन्होंने कहा है कि सरायकेला जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ता हित में जमशेदपुर बार एसोसिएशन के साथ सदैव तत्पर है।

Advertisements