Spread the love

फ्लिटगार्ड फिल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 730 स्कूली

बच्चों के बीच बांटे गए स्कूल बैग एवं सामग्री….

सरायकेला। फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कोलाबीरा की ओर से उच्च विद्यालय कोलाबीरा के 730 छात्र छात्राओं के बीच स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल बॉक्स, कलम, मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण किया गया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि संभू मंडल की उपस्थिति में कंपनी पदाधिकारी नितिन हॉले, अविनाश माने, सुशांत कुमार शेट्टी, उमेश कप्डे, तपन दास एवं अरिंदम विश्वास द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच उक्त सामग्री का वितरण करते हुए आश्वासन दिया गया कि छात्राओं के लिए जल्द ही एक अच्छा शौचालय भी बनाया जाएगा। मौके पर सभी ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की।

You missed