Advertisements
Spread the love

 दो दिनों से लापता युवक (देवाशीष गोप) की नही मिली खोज खबर।

आदित्यपुर (रिपोर्ट – रविकांत गोप ):- सरायकेला जिले के आदित्यपुर दिंदली बस्ती से देवाशीष गोप नामक 17 वर्षीय युवक सोमवार की सुबह अपने घर से बिना बोले निकला, और अब तक वापस नही लौटा।वहीं देवाशीष गोप के जीजा ने आदित्यपुर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवाशीष पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत बांगो गाँव का स्थानीय निवासी है।लेकिन कुछ दिन पहले वह अपने दीदी ,जीजा के घर आदित्यपुर आया हुआ था। बता दें कि उसके जीजा आदित्यपुर दिंदली बस्ती में किराये के मकान में रहता है। सोमवार की सुबह लगभग 7 :30 बजे देवाशीष अपने जीजा घर से किसी को बिना कुछ कहे निकल गया। थोड़ी देर बाद जब वापस नही लौटा तो उनके जीजा और दीदी ने खोजबीन शुरू कर दी।सभी परिजनों ,सगे संबंधीयों के यहाँ पूछताछ की लेकिन देवाशीष का कोई पता नही लग पाया।वहीं मंगलवार को उसके जीजा ने देवाशीष की गुमशुदगी का मामला आदित्यपुर थाना में दर्ज करवाया।लेकिन अब तक देवाशीष का कोई सुराग नही मिला।वहीं देवाशीष के माता पिता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।वहीं देवाशीष के जीजा मेघनाथ गोप ने लोगों से अपील की है,यदि किसी को देवाशीष की कोई भी जानकारी या कहीं दिखे तो कृप्या 6202558845 में संपर्क करें।

Advertisements