Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां जिला ग्रुपलिंक कुश्ती कैडेट सीनियर जूनियर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन; 30 खिलाड़ियों का

हुआ चयन…

सरायकेला। जिला के इचागढ़ प्रखंड में एक दिवसीय ग्रुपलिंक कुश्ती कैडेट जूनियर सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 140 बालक एवं बालिकाओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ियों का का चयन किया गया। जिसमें जिला ग्रुप लिंक कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि 22 और 23 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला ग्रुप लिंक कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए ग्रुप लिंक कुश्ती एसोसिएशन महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता, पूर्वी सिंहभूम के मनोज सिंह, निरंजन महतो, अमित चंद्र महतो, अश्वत्थामा कर्मकार सहित अन्य उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाएं। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग में अश्वत्थामा कर्मकार, दिलशाद अंसारी, श्याम सुंदर महतो, बालिका वर्ग में पुष्पा सिंह मुंडा, बुधनी माझी, सलमा मार्डी, जूनियर बालिका वर्ग में भाद्री महतो, सुचिता कुमारी, ललिता मार्डी, लीलामणि हेंब्रम, सुशीला हेंब्रम, किरण लोहरा, बालक वर्ग में रामेश्वर सोरेन, अमित मार्डी, प्रताप चंद्र महतो, रवि हेंब्रम सहित अन्य शामिल रहे।

Advertisements

You missed