Advertisements

निजीकरण के विरोध सहित 20 सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल पर रहे सरायकेला के डाक विभाग के कर्मी; कार्य ठप रहने से ग्राहक रहे परेशान; राखी नहीं मिलने से कलाई सुनी रहने की संभावना……
सरायकेला (संजय मिश्रा) भारतीय डाकघर कर्मचारी संघ (एनएफपीई) के आह्वान पर डाकघर के कर्मचारी बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। जिसकी कारण सरायकेला उप डाकघर में ताला लटका रहा. इससे आम लोगों को पैसों को जमा व निकासी करने में काफी परेशानी हुई. वहीं समय पर पोस्ट द्वारा राखी नहीं मिल पाने से कई लोग मायूस भी नजर आयें. कई स्थानों में रक्षाबंधन गुरुवार को मनाए जाने की तैयारी है। ऐसे में समय पर राखी न पहुँच पाने का मलाल लोगों में है. पोस्टल विभाग को आइपीपीबी में विलय एवं पोस्टल ऑफिस के निजीकरण का विरोध, न्यू पेंशन योजना को बंद कर पुराना पेंशन को लागू किए जाने, अनुकंपा के आधार पर शतप्रतिशत नियुक्ति करने समेत 20 सुत्री मांगो के समर्थन में एक दिवसीय बंद बुलाया गया है.
Advertisements


