Spread the love

लता मंगेशकर के निधन पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट ने

जताया शोक……

सरायकेला। संगीत जगत के बेताज गायिका स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट सरायकेला द्वारा गहरा शोक जताया गया है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने इस पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि उनकी सुरीली आवाज से देश विदेश में दशकों तक सभी के दिलों पर उन्होंने राज किया है। एकाएक भौतिक दुनिया से उनका अलविदा होना कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उनकी जिह्वा पर साक्षात सरस्वती का वास था। उनके सरल और मृदुभाषी स्वभाव तथा उनके आवाज के सभी कायल हैं।

Advertisements

You missed