पे माहा पातकोम दिशोम वार्षिक महासम्मेलन 25 से 27
फरवरी को……
सरायकेला। पे माहा पातकोम दिशोम वार्षिक महासम्मेलन 2022 का तीन दिवसीय आयोजन आगामी 25 से 27 फरवरी तक शीश महल चांडिल में किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मातकामडीह पंचायत के चुटियाखाल गांव में पातकोम दिशोम माझी पारगाना महाल की एक बैठक की गई।
Advertisements

Advertisements

जिसमें मुख्य रूप से आतू माझी बाबा, कान्द्रा टूडू देश पारगाना रामेश्वर बेसरा, श्यामल मार्डी, सुकलाल मुर्मू, माझी बाबा गोपाल मुर्मू, समचांद मार्ड़ी, हाराधन मार्डी, रविंद्र टूडू, धीरेन हांसदा, जगन्नाथ किस्कू, भीमसेन टूडू सहित महिला एवं पुरुष सदस्यों की उपस्थिति में महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम तय किए गए। बताया गया कि राज्य भर के सभी जिलों से आमंत्रित कर व्यापक पैमाने पर महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
Related posts:
सरायकेला: जनहित मे संचालित योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का रहेगा प्रय...
Saraikela SAMACHAR : राज्य सरकार पर कड़ी नाराजगी जताई है, खंडपीठ ने कहा की क्यों नहीं सारी नियुक्तिय...
Jamshedpur : जेएफसी यूथ टीम (टीएफए) ट्रायल्स के लिए 2700 से अधिक खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन...

