Advertisements
Spread the love

श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन पहुंचे नपं

उपाध्यक्ष; कहा…..

श्रेष्ठ है सनातन संस्कृति और इसकी व्यापकता…

 

सरायकेला। सरायकेला के स्वर्णरेखा कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक अनूप आनंद जी महाराज ने राम विवाह प्रसंग का भव्य और मनमोहक प्रवचन किया। जिसे सुनते हुए उपस्थित श्रोता भक्त भाव विभोर होकर झूमने लगे।

Advertisements

इस दौरान ज्ञान वैराग्य और सत्संग की अलौकिक महिमा का श्रवण करते हुए दर्जनों की संख्या में पहुंचे भक्त भगवान जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता सह सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर कथा का श्रवण किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति श्रेष्ठ एवं व्यापक है। इस सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए आयोजक मंडली के प्रमुख त्रिलोचन महतो सहित स्वर्णरेखा कॉलोनी के सभी सदस्यों का उन्होंने स्थानीय वार्ड पार्षद बलराम साहू के साथ सहृदय धन्यवाद किया। मौके पर आयोजक मंडली के राहुल महतो सहित अन्य सभी मौजूद रहे।