Spread the love

राजनगर के विभिन्न गांवों में श्रद्धा एवं भक्ति से पूजी गईं मां

मंगला…

 

सरायकेला: राजनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को मां मंगल ओषा की श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां मंगला से मन्नतें मांगी। और जिनकी मन्नतें पूरी हुई उन्होंने मां मंगला को चढ़ावा चढ़ाया। प्रखंड क्षेत्र के मुरुमडीह गांव में कालीचरण तांती के घर पर श्रद्धा एवं भक्ति से मां मंगला ऊषा की पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Advertisements
Advertisements

पूजा कार्यक्रम के तहत श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ कलश लेकर स्थानीय जलाशय ( तालाब) गये तथा पुरे विधि विधान से तालाब में पुजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के आगमन के दौरान जगह जगह माता की परांपारिक शंख ध्वनी के साथ स्वागत करते हुए पूजा की गई।

मालूम हो कि मुरुमडीह गांव मेंं कालीचरण तांती के घर मेंं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां मंगला ओषा की पूजा अर्चना श्रद्धा एवं भक्ति भावना से की गयी। देवी माता की पूजा मेंं मौसमी फल, पलाश के फुल व धान के लावा आदि महत्वपूर्ण चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के कृषणापुर एवं कालाझरना में भी मां मंगला पूजी गईं। कालाझरना में फाल्गुनी प्रधान के घर पर मां मंगला ओषा की पूजा अर्चना की गई।

You missed