Advertisements
Spread the love

संविधान सप्ताह के तहत नृपराज राज के + 2 उच्च विद्यालय में लगाया गया विशेष

जागरूकता शिविर…

सरायकेला। नालसा और झाड़सा के निर्देशानुसार संविधान दिवस की उपलक्ष्य में मनाया जा रहे संविधान सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद, पैनल अधिवक्ता राधेश्याम साह, अधिवक्ता रिंकू सिन्हा, प्रिंसिपल अंबिका प्रधान सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव कुमार कांति प्रसाद ने संविधान के विषय में विस्तृत जानकारी देकर संविधान तथा मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के विषय में छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया। मौके पर स्कूली बच्चों के बीच क्विज कंपटीशन का आयोजन भी किया गया।

Advertisements

You missed