Advertisements

पंचक स्नान और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चला विशेष सफाई अभियान…
सरायकेला। कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व 5 दिनों के पंचक स्नान और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान एवं पूजन को लेकर विशेष साफ सफाई अभियान शुरू किया गया। इसके तहत सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी घाटों तक आने जाने वाले रास्तों की विशेष रुप से साफ सफाई की गई। सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह की देखरेख में सफाई कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों तक आवागमन के मार्ग और उसके आसपास की सफाई की गई। इस अवसर पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह द्वारा लोगों को स्वच्छता अपनाने और पूजन उत्सव को देखते हुए घाटो तक के आवागमन के मार्ग और मंदिर परिसर के आसपास गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
Advertisements

Related posts:
Ramgarh : युवक रेलवे ट्रैक शव हुआ बरामद, देर रात्रि की घटना स्थानीय पुलिस रेलवे जांच में जुटी...
PAKUR : जिला परिषद उपाध्यक्ष ने जिला स्टेडियम से दो दिवसीय मुख्यमंत्री फुटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता 20...
एडीसी की अध्यक्षता में मॉक एक्सरसाइज ऑन फ्लड डिजास्टर की हुई समीक्षात्मक बैठक, कार्य में संबंधित प्र...

