Advertisements
Spread the love

विश्व कल्याण एवं गुरु महिमा प्रसार के लिए श्री श्री विश्व कल्याण

श्रीमद्भगवद्गीता यज्ञ 14:00 से…..

सरायकेला। बाना टांगरानी स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम के श्री श्री विश्व कल्याण श्रीमद भगवद् गीता यज्ञ मंदिर में आगामी 14 मार्च से 64वां वर्ष श्री श्री विश्वकर्मा श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ वार्षिक पंच कुंडीय सम्पुट का आयोजन किया जाएगा।

विश्व कल्याण एवं गुरु महिमा प्रसार के लिए आयोजित होने वाले उक्त पांच दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्राचीन गुरुकुल आश्रम के आश्रम सेवक स्वामी कर्मानंद सरस्वती और चंदन बाबा एवं उपदेष्टा स्वामी मौनानंद सरस्वती तथा परमानंद सरस्वती मोटा बाबा ने बताया है कि 14 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जीत के बाद अंकुर रोपण एवं संध्या में अधिवास का आयोजन किया जाएगा।

15 से 17 मार्च तक यज्ञ एवं संकीर्तन महामंत्र का आयोजन किया जाएगा। 18 मार्च को मध्यान्ह 12:00 बजे से पूर्णाहुति के साथ गीता यज्ञ का समापन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक दिन प्रातः 4:30 बजे से मंगल आरती, प्रातः 6:00 बजे से सूर्य पूजा, प्रातः 9:00 बजे से गौ पूजा, पूर्वाह्न 11:00 बजे से शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, मध्यान्ह 12:00 बजे से आहुति प्रदान प्रारंभ एवं यज्ञ मंडप में श्री दुर्गा सप्तशती चंडी पाठ, शाम 6:00 बजे से संध्या आरती और रात्रि 8:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महाराज श्री श्री 108 श्री बाबा बाल ब्रह्मचारी जी के अनुकूल से श्री श्री रामानंद सरस्वती महाराज जी के कर कमल से एवं विज्ञानानंद सरस्वती महाराज जी के सहयोग से वर्ष 1958-59 से विश्व कल्याण श्रीमद्भगवद्गीता यज्ञ का प्रारंभ हुआ है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…