Advertisements
Spread the love

सक्सेस स्टोरी: “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को मिल रहा है लाभ; शिकायतों का हो रहा है ऑन द स्पॉट निष्पादन…

पंचायत स्तरीय आयोजित शिविरों में कई लाभुकों को मिला जॉब कार्ड, सभी ने

सरकार व प्रशासन आभार व्यक्त किया…

 

सरायकेला  Sanjay । चांडिल प्रखण्ड के सुदूर क्षेत्र चिलगु पंचायत में आयोजित “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” में पहुंचे 5 लाभुकों को ऑन द स्पॉट जॉब कार्ड का लाभ मिला। कई दिनों जॉब कार्ड के लिए वे सब प्रखंड, जिला, पंचायत के चक्कर काट रहे थे। जब पंचायत स्तरीय आयोजित शिविरों की जानकारी मिली तो अपनी समस्या लेकर अपने पंचायत पहुंचे। जहां उपायुक्त अरवा राजकमल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति में उन्हें जॉब कार्ड का लाभ दिया गया। जॉब कार्ड का लाभ मिलते ही लाभुकों ने अपनी खुशी जाहिर की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन करते ही उन्हें भी मनरेगा का जॉब कार्ड मिल गया। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हें भी साल में सौ दिन का रोजगार आसानी से मिल जायेगा। और इस रोजगार के एवज में प्रति मानव दिवस 225 रुपये का मानदेय मिलेगा। इस शिविर के माध्यम से तत्काल जॉब कार्ड बनाये जाने को लेकर उन्होंने सरकार एवं प्रशासन का आभार प्रकट किया। एवं अन्य ग्रामीणों को भी लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया।

You missed