Spread the love

छऊ नृत्य और उड़िया भाषा के संरक्षण के लिए सुमित चौधरी मिले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से…

सरायकेला sanjay। सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा महामंत्री सुमित कुमार चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में उन्होंने छऊ नृत्य पर आधारित पुस्तक भेंट स्वरूप दी एवं राष्ट्रपति को सरायकेला क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही विश्व प्रसिद्ध नृत्य सरायकेला छऊ तथा झारखंड राज्य की द्वितीय राजभाषा उड़िया को संरक्षण देने के लिए पहल करने का अनुरोध किया और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। श्री चौधरी ने बताया कि छऊ से संबंधित अब तक 7 कलाकारों को केंद्र सरकार के द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सुशोभित किया जा चुका है। परंतु वर्तमान में सरकार के उदासीन रवैए के कारण कलाकारों / वादको को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना और शिक्षित करना चुनौती बनता जा रहा है। इससे संबंधित संस्थाओं के भी अधिकतर पद खाली हो चुके हैं। साथ ही साथ झारखंड की द्वितीय राजभाषा उड़िया को भी किसी प्रकार का द्वितीय राजभाषा होने संबंधित लाभ नहीं मिल रहा है। अधिकतर विद्यालयों में उड़िया भाषा की पढ़ाई नहीं होती है। वर्तमान में उड़ीसा राज्य के सहयोग से उत्कल सम्मेलनी के माध्यम से लगभग 160 शिक्षक झारखंड में नाम मात्र के मासिक वेतन पर कार्य कर रहे हैं। किंतु इनका भी वर्षों से वेतन बकाया रहता है। उन्होंने कहा कि छऊ और उड़िया भाषा क्षेत्र और देशवासियों के कला और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इससे क्षेत्र की पहचान भी जुड़ी हुई है।

Advertisements
Advertisements

You missed