Advertisements
Spread the love

तेलांगजुड़ी गांव के समीप डाउन लाइन में एक युवक का शव पुलिस ने किया बरामद……

 

खरसावां ( उमाकांत कर)  चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत तेलांगजुड़ी गांव के समीप रेलवे डाउन लाइन पोल संख्या 303/4 व 6 के बीच सोमवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव आमदा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार के टीम व चक्रधरपुर जीआरपी ने बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आसपास के यात्री बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन की ओर लाइन किनारे जा रहे थे।

Advertisements

इसी बीच कुछ लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी युवक की शव पर हुई। लोगों ने इसकी सूचना बड़ाबाम्बो स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना चक्रधरपुर जीआरपी व आमदा ओपी को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

वहीं आमदा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने अज्ञात शव का पंचनामा करते हुए कहा कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा कहीं दूसरे जगह युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। ताकि हत्या की साक्ष्य को छुपाने के लिए रेलवे लाइन पर लाश को फेंक दिया गया है। शव को देखकर पता चल रहा है कि यह ट्रेन दुर्घटना नहीं है। युवक कि शरीर पर ट्रेन से हुई दुर्घटना की कोई निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस हर पहलू पर जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी इस अज्ञात युवक का अगर किसी को पहचान में आये तो आमदा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार के 930427237 दूरभाष पर सूचना देंगे।