Advertisements
Spread the love

कोल्हान मानवाधिकार संगठन को भारत सरकार के नीति

आयोग ने दी मान्यता…..

सरायकेला। कोल्हान मानवाधिकार संगठन को भारत सरकार की नीति आयोग ने निबंधन करते हुए मान्यता प्रदान कर दी है। संगठन के मुख्य संरक्षक एस के शर्मा एवं अध्यक्ष जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार वर्ष 2014 में ही संगठन को राज्य के सभी 24 जिलों में कार्य करने की अनुमति दी है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि नीति आयोग से मान्यता मिलने के बाद अब संगठन डायन प्रथा, आत्महत्या, मानव तस्करी एवं मानवाधिकार हनन के मुद्दे पर काम करेगी। इसके लिए संगठन द्वारा जल्द ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों जमशेदपुर के सोनारी से अपहृत युवती के जान बचाने का काम संगठन द्वारा किया गया है। संगठन के प्रयास से ही युवती खड़कपुर से बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा संगठन को सम्मानित भी किया गया था।