Spread the love

“हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को लेकर

उपायुक्त ने की ऑनलाइन वर्चुअल

बैठक…..

 

सरायकेला (संजय मिश्रा)  उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर एक विशेष बैठक आयोजन किया गया। ‘आजादी के 75वॉ अमृत महोत्सव’ के अवसर पर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम इस वर्ष किया जाएगा। इसके तहत जिले में वैसे लोग जो निर्धन है, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है

उन्हें प्रशासन द्वारा झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 13, 14 एवं 15 अगस्त को सभी घरों में झंडा लगाया जाना है। सभी लोग इस झंडे को 24 घंटे अपने घर पर लगा कर रख सकते हैं। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न माध्यम से लोगो को जागरूक कर अपने अपने घरों मे तिरंगा झंडा लगाने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागीय कार्यालय प्रधान को अपने अपने कार्यालयों में दिनांक 13/ 14 /15 अगस्त को झंडा लगाने एवं आपसी तालमेल स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिलेवासियो का सहयोग अपेक्षित; कृपया सभी लोग अपने अपने घरों मे तिरंगा लगाए: उपायुक्त।

इस सम्बन्ध मे उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिलेवासियो से अपील करते हुए कहा कि आजादी के 75 वॉ वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके तहत सभी घरों मे 13, 14 एवं 15 अगस्त को तिरंगा लगाना है।

जिसमे जिलेवासियो का सहयोग अपेक्षित है। उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने घरों मे तिरंगा अवश्य लगाए। इस सम्बन्ध मे उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे घर/परिवार जिनका आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। और जो तिरंगा खरीदने में असमर्थ है। उनको प्रशासन की ओर से तिरंगा उपलब्ध कराया जायेगा।

प्रखंडो के लिए तिरंगा झंडा आवंटित —-

सभी नगरीय एवं प्रखंडो के लिए जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा झंडा आवंटित किए गए। जिसके तहत आदित्यपुर नगर निगम के लिए 25000, सरायकेला नगर पंचायत के लिए 4000, कपाली नगर परिषद के लिए 4000, चांडिल शहर के लिए 2000 एवं सभी प्रखंडों के पंचायतों के लिए प्रत्येक पंचायत 500 झंडा आवंटित किया गया है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रणजीत लोहरा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार , समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed