साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों से मिले उपायुक्त; समस्याओ के त्वरित निष्पादन हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश . . .
सरायकेला SANJAY । जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला/पुरुष फरियादियों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस क्रम मे सरकार के जनकल्याणकारियों योजनाओं जैसे राशन पेंशन इत्यादि से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही अन्य मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, पेयजल सम्बन्धित मामले, स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धित मामले, विद्यालय सम्बन्धित मामले, छात्रवृत्ति योजना संबंधित मामले, राशन, पेंशन समेत कई मामले आए।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2022/08/logo.jpg)