Spread the love

उपायुक्त ने किया कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का

भ्रमण,आधारभुत संरचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक

दिशा निदेश…..

SARAIKELA :  जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त अरवा राजकमल ने गुरुवार को कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण किया। इस क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय कक्ष में सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आधारभूत संरचनाओं, कोविड टीकाकरण, पेंशन योजना इत्यादि की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने RCPLWA सड़क निर्माण हेतु किए जा रहें कार्य की समीक्षा कर कुचाई प्रखंड हेतु चयनित किए गए सड़को का जल्द से जल्द लेआउट तैयार करने की बात कही।

Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रसव गृह, ऑपरेशन रूम, पेशेंट वार्ड समेत ऑक्सीजन प्लाट का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने पेशेंट वार्ड में निरीक्षण कर अस्पताल में एडमिट मरीजों का हाल जाना तथा उन्हें अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा, भोजन इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि कुचाई प्रखंड में विकास योजना समेत आधारभूत संरचनाओं में गति देने, कोविड टीकाकरण, पेंशन योजना से वंचित लाभुकों को लाभान्वित करने तथा कुचाई प्रखंड में RCPLWA के तहत 150 KM सड़क निर्माण के कार्यों में प्रगति लाने तथा अन्य सड़को का चयन कर अग्रतर कार्रवाही सुनिश्चित करने के उदेश्य से प्रखंड कार्यालय में सम्बन्धित पदाधिकारीगण के साथ बैठक किया गया है।

उन्होंने कुचाई प्रखंड क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुए और किसी गाँव में सड़क की आवश्यकता है या किसी क्षेत्र में की वर्ष पुरानी सड़क है जो जर्जर की स्थित में है को चयनित करने के उदेश्य से REO के पदाधिकारी तथा BDO, CO के साथ वार्ता की गई है। उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने वाले स्थानीय लोग पदाधिकारी के द्वारा भी आवश्यकता को देखते हुए 9 सड़को की सूची दी गई है। उसके अलावा बारूहातु, रोलाहातु, गोमियाडीह और रुगुडीह चारो पंचायतो में ज़्यादा आधारभूत संरचना बनाने की आवश्यकता है। जिसमे जिले के एससीए कमिटी के द्वारा कुछ योजनाओं का चयन किया गया हैः जिसमे स्थानीय पदाधिकारी का सुझाव लेते हुए वस्तुस्थिति का समीक्षा किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरिक्षण किया गया है जहां स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने हेतु कुछ बिन्दुओ पर चर्चा किया गया है। जिसे जल्द ही विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दूर किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि कुचाई जैसे सुदूर क्षेत्र में भी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारियों के समन्वय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। जो राज्य में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक की सूची में आता है। उन्होंने कहा कि कुचाई की तर्ज पर अन्य प्रखंडों में भी स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने हेतु कार्य किया जायेगा। ताकि लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

निरिक्षण क्रम में उपायुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर, अंचलाधिकारी रवि कुमार, MOIC डॉ शिव चरण हांसदा एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisements

You missed