Spread the love

पलायन पर रोक लगेगी इस तरह के आधारभूत

प्रशिक्षण से : सावन सोय

सरायकेला। राजनगर किसान भवन में एनजीओ सेंटर  वर्ल्ड सेलिडेरिटी जमशेदपुर के द्वारा 3 पंचायत बांदु , धुरीपदा, बीजाडीह के शिक्षित युवाओ को covid का नियम पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी सह प्रखंड समन्वयक सावन सोय ने दीप जलाकर किया।

श्री सोय ने सभी युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि जितना तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा उतने ही अधिक अपना और समाज का विकास कर सकते है। और पलायन पर रोक लगेगी। इसलिए अधिक से अधिक पढ़ाई के अलावा तकनीकी प्रशिक्षण से खुद को मजबूत करे। यही औजार आपको बाहर जाने की वजाय यही रोजगार का अवसर पैदा करेगा।

वही प्रशिक्षक त्रिलोचन महतो ने जल पंप का मरम्मत और रखरखाव से संबधित विस्तृत जानकारी प्रदान किया। और मंगलवार को भौतिक रूप खराब पड़े चापाकल का मरम्मती के गुर सिखाए जायेंगे। प्रशिक्षण के दौरान काफी संख्या में युवाओ ने भाग लिया। मौके पर एनजीओ के प्रशिक्षक त्रिलोचन महतो , मो०सहवान,आनंद महतो,बादल टुडू, शंकर कैवर्त,मदन झा ,रतिलाल मार्डी और चुनुराम मुर्मू उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed