Advertisements

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए तीन ग्रामीण डाक सेवक
सरायकेला: भारतीय डाक विभाग के सरायकेला डाक अनुमंडल अंतर्गत सभी शाखा डाकपालों की एक बैठक सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन में की गई। जिसमें सरायकेला डाक अनुमंडल के डाक निरीक्षक मनोज रामद्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में किए गए व्यवसाय की समीक्षा की गई।
Advertisements

बैठक में डाक विभाग के सभी सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन ग्रामीण डाक सेवक यूएन सिंहदेव, रश्मि हाईबुरु एवं सूरज सेठ को सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, आधार से मोबाइल नंबर लिंक्ड करने एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाता पर चर्चा की गई। साथ ही आने वाली वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक व्यवसाय हासिल करने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया
Related posts:
कार्यकर्ताओं से बूथ जीतो चुनाव जीतो के पार्टी मंत्र को आत्मसात करते हुए एकजुटता के साथ काम करने की अ...
SARAIKELA : नशा मुक्ति अभियान के तहत सरायकेला के देहुरीडीह गांव में जिला विधिक सेवा प्रधिकार के पार...
Saraikela News : जिले के सभी 4 प्रखंड के 4 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में 'आपकी योजना,आपकी सरकार आ...

