Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत में ऑन द स्पॉट निष्पादित किए गए कुल 483 लंबित मामले और

5300 प्री लिटिगेशन के मामले…

सरायकेला। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में व्यवहार न्यायालय परिसर सरायकेला और अनुमंडल व्यवहार न्यायालय चांडिल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें काफी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। समाचार लिखे जाने तक सरायकेला में कुल गठित पाँच पीठ में तथा चांडिल में गठित दो पीठ मे न्यायालय में लंबित करीब 483(चार सौ तिरासी) मामलों का निष्पादन किया गया। तथा प्री लिटिगेशन के करीब 5300(पाँच हज़ार तीन सौ) मामले निष्पादित किए गए। इसमें करीब 4 करोड़ 1 लाख सरकारी राजस्व की भी प्राप्ति हुई। निष्पादन होने योग्य मामलों में बैंक के मामले, एक्साइज एक्ट के मामले, बिजली विभाग के मामले तथा अपराधिक सुलहनीय तथा अन्य प्रकृति के मामले का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार सहित प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, जिला जज प्रथम, जिला जज द्वितीय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, चांडिल न्यायालय के जिला न्यायाधीश प्रथम, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सचिव ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण के साथ व्यवहार न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने इस अवसर पर सभी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में लोगों से सम्मिलित होने की बात कही। तथा लोक अदालत का लाभ उठाने की बात कही। जिला जज प्रथम ने लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में बताते हुए मामले को त्वरित निष्पादन की बात कही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान आयोजित की गई उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने जानकारी दी।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?