Advertisements
Spread the love

पांड्रा गांव में चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन का हुआ

शुभारंभ……

सरायकेला: श्री श्री हरि संकीर्तन समिति पांड्रा के तत्वाधान में पांड्रा गांव में चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ सोमवार को गंधाधिवास के साथ हुआ. समिति के सदस्य मनोज महतो ने बताया कि हरि नाम संकीर्तन प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है. इस वर्ष भी माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इसका शुभारंभ किया गया है।

Advertisements

जिसमे कुल छः संकीर्तन मंडलियां अपना योगदान दे रही है ,जिनमे पश्चिम बंगाल की दो मंडली श्री श्री राधा कृष्ण महिला संकीर्तन संप्रदाय एवं श्री श्री निताय गौर महिला संकीर्तन संप्रदाय भी अपना योगदान दे रहीं हैं.बाकी की चार मंडलियों में से पांड्रा गांव की घासीराम महतो की मंडली के साथ केंदुआ की भगत राम महतो की युगल कल्याण संघ पुरलिया की अवनी दास गोस्वामी की मंडली एवं असुवा राजनगर की आकुल प्रमाणिक ब्वॉयज बाजना मंडली शामिल है. संकीर्तन का दधी (धुलोट) 18 फरवरी को होगा।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित