Advertisements
Spread the love

पत्रकार अनंत विजय मिश्रा के

असामयिक निधन पर जिला मुख्यालय

के पत्रकारों ने जताया शोक….

सरायकेला। बीमारी से जूझ रहे किरीबुरू के पत्रकार अनंत विजय मिश्रा के असामयिक निधन पर सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने शोक जताया है।

Advertisements

इसे लेकर सरायकेला स्थित परिसदन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कहा गया कि इस शोक संतप्त घड़ी में सभी पत्रकार स्वर्गीय अनंत विजय मिश्रा के परिवार के साथ खड़े हैं।

उनके परिवार के लिए इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति की कामना की गई। कहा गया कि स्वर्गीय अनंत विजय मिश्रा लंबे समय से पत्रकारिता जगत में रहने के साथ-साथ एक प्रखर पत्रकार रहे हैं।

 

आयोजित की गई शोक सभा में विभिन्न संस्थानों से पत्रकार शेख अलाउद्दीन, भाग्य सागर सिंह, विकास कुमार, गोलक बिहारी ज्योतिषी, उमाकांत प्रधान, प्रताप मिश्रा, पारसनाथ ठाकुर, सुमन कर मोदक, धीरज कुमार सिंह एवं संजय मिश्रा मौजूद रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित