Advertisements
Spread the love

भव्य कलश यात्रा के साथ साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान

यज्ञ का हुआ शुभारंभ

 

सरायकेला। सरायकेला के स्वर्णरेखा कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व महिलाओं और युवतियों द्वारा जगन्नाथ घाट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भगवान श्री हरि विष्णु के जयकारे के साथ 108 कलशों की कलश यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए 4 किलोमीटर पैदल चलकर स्वर्णरेखा कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां विधिवत मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। अपराहन 2:30 बजे से भागवत कथा का आरंभ किया गया।

Advertisements

जिसमें वृंदावन से पधारे कथावाचक श्रद्धेय अनूपानंद जी महाराज द्वारा भागवत कथा के प्रसंग कहे गए। आयोजन समिति के राहुल महतो ने बताया कि प्रतिदिन अपराहन 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक कथावाचक अनूपानंद जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 1 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वर्णरेखा कॉलोनी निवासी सहित आसपास के दर्जनों की संख्या में भक्तों श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?