Advertisements
Spread the love

पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया

विरोध प्रदर्शन

 

सरायकेला। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस की जिला कमेटी ने गैरेज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश मुन्दुईया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष मुकेश मुन्दुईया ने मौके पर कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्र सरकार तानाशाह हो गई है।

Advertisements

केंद्र सरकार को तत्काल पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमत कम करनी चाहिए। यदि केंद्र सरकार इनके दाम कम नहीं करती है तो युवा कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह आउटरीच कार्यक्रम के प्रभारी प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, माँसा सिंह मुंडा, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, एमपी सिंह सरदार, चंदन भगत रविंद्र महादेश, सुनील तूफान, सुभाष कमल, किशन मुन्दुईया एवं बिरू हेस्सा सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।