Advertisements
Spread the love

जयंती पर जिप अध्यक्ष ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को किया नमन; कहा सभी वर्गों के मसीहा थे डॉ अंबेडकर . . .

सरायकेला Sanjay : जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने सरायकेला स्थित गायत्री होटल परिसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन की सभी महत्वाकांक्षाओं का त्याग कर दुखी और पीड़ित जनों के जीवन में जागृति और प्रकाश लाने के साथ ही उनमें उत्साह एवं स्फूर्ति लाने के लक्ष्य को अपने जीवन का ध्येय बना लिया। और इस चिरंजीवी राष्ट्र के नवनिर्माण को ही अपना साध्य समझा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सभी वर्गों के मसीहा थे। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष के निजी सचिव पारस नाथ ठाकुर समेत मंगल हेंब्रम, सोना देवगम, किशुन एवं अन्यों ने भी उपस्थित रह कर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा