एक दिवसीय अंडर 20 जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न…
गम्हरिया (जगबंधु महतो) सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत टायो कॉलोनी स्थित अरुणोदय क्लब मैदान में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सुनील कुमार सिंह सरायकेला रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया गया।एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला खिलाडियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अंडर 20 जूनियर वर्ग में कुल 29 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 29 अप्रैल को अंडर 20 जूनियर झारखंड पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल, ओवन फ्री स्टाइल तथा महिला राज्य स्तरीय झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वधान में रांची जिला कुश्ती संघ के द्वारा होटवार खेलगांव मैदान में होना तय किया गया है, जिसमें चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।
पुरुष वर्ग फ्रीस्टाइल
57 kg :- नीरज कुमार,
70 kg :- अमरनाथ राय,
74 kg :- रितिक कुमार हंसराज
ग्रीको रोमन पुरुष
55 kg राजेश महतो
महिला फ्री स्टाइल
50 kg मोनिका कुमारी
53 kg काजल कुमारी
