Spread the love

टीएमएच में भर्ती पद्मश्री छुटनी महतो के स्वास्थ्य में दिखा आंशिक सुधार…

सरायकेला Sanjay। पद्मश्री छूटनी महतो की तबियत खराब होने के बाद उन्हें टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। जहा प्रारंभिक इलाज के बाद अब उनके स्वास्थ्य में आंशिक सुधार हैं। राज्य सरकार के मंत्री चंपाई सोरेन की पहल पर टाटा स्टील के टीएमएच में उनका इलाज बेहतर ढंग से चल रहा है। मंत्री चंपाई सोरेन और जेएमएम के जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के प्रयास से पद्मश्री छूटनी महतो को टीएमएच जमशेदपुर हॉस्पिटल में भरती कराया गया।

Advertisements
Advertisements

टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की हेड रूना राजिव कुमार ने उनका हाल चाल जाना। साथ ही प्रसिद्ध उद्योगपति तथा आरएसबी के वाइस चेयरमैन एसके बेहरा तथा उनकी पत्नी संगीता बेहरा ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता प्रकट की। इस मौके पर उनके प्रति सद्भावना जताने के लिए छूटनी महतो ने चंपाई सोरेन, टाटा स्टील और आरएसबी सहित सभी को धन्यवाद दिया है।

 

Advertisements

You missed