Spread the love

राहुल गांधी को झारखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने

का आमंत्रण, मध्यप्रदेश के इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में झारखंड

के बड़े नेता हुए शामिल…

 

कांड्रा : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सांसद और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को आमंत्रित किया।

आज मध्यप्रदेश के इन्दौर के सांबेर से राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के दरम्यान राजेश ठाकुर ने इसके लिए उन्हें आमंत्रण दिया।

इस यात्रा में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख, भारत जोड़ो यात्रा के राज्य संयोजक सुबोधकांत सहाय सहित कई विधायक भी इसमें शामिल हुए थे।

यात्रा के दौरान मध्याह्न भोजन के समय राहुल गांधी ने झारखंड से आये नेताओं के संग राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यक्रमों पर चर्चा की।

कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दे में जो कार्य कर रही है, वो काबिले तारीफ है। इसी क्रम में राजेश ठाकुर ने झारखंड में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के उपयात्रा में राहुल गांधी को शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Advertisements

You missed