Spread the love

आदिवासी भाई बहनों का सम्मान करना ही बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि: मनोज कुमार चौधरी .  .  .

सरायकेला : SANJAY 

भाजपा के सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी संयोजक सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दारोगा, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, जिला मंत्री सुर्या देवी, विस्तारक दिपक मोदक, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक एवं नगर के कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने सभी देशवासियों को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती व साथ ही साथ युवा झारखंड के 23वें स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी भाई बहनों का सम्मान करना और उनको उनका हक दिलाना ही बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आज कई मायनों में झारखंड के साथ सरायकेला वासियों के लिए गौरव का पल है। जहां एक ओर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके साथ हम झारखंड के सम्मान हेतु भाजपा केंद्रीय शासन अटल बिहारी वाजपेई द्वारा आज ही के दिन धरती आबा बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए झारखंड अलग राज्य की स्थापना की गई थी। वहीं दूसरी बार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व केंद्रीय मंत्रिमंडल की ऐतिहासिक पहल पर जनजातियों के सम्मान हेतु पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आदिवासी समाज का देश की आजादी से लेकर विकास हर एक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन आजादी के बाद लम्बे समय शासन करने वाली कांग्रेस या किसी भी राजनीतिक दल ने आदिवासी समाज की सुध नहीं ली।

परन्तु भाजपा शासन काल में पहली बार आदिवासियों को उनका हक व सम्मान दिलाने का काम हुआ। इतिहास में पहली बार एक साधारण परिवार में जन्मीं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड राज्य का राज्यपाल और फिर देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बना कर जनजातीय समाज के प्रति अपनी स्नेह, निष्ठा और कृतज्ञता प्रकट की है। वर्ष 2000 झारखंड स्थापना से अब तक जनजातियों के सम्मान और उत्थान के लिए भाजपा द्वारा ऐतिहासिक उल्लेखनीय कार्य संपादित किए गए हैं। आज पुनः झारखंड और सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है जब देश के प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से झारखंडियो एवं आदिवासी समाज के लिए कई योजनाओं की घोषणा करेंगे।

उन्होंने ने कहा कि जिन सपनों को लेकर झारखंड की स्थापना की गई थी, बीजेपी शासन में बहुत हद तक पूरा किया जा रहा था। लेकिन वर्तमान में उन सपनों को पूरा करने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की जरूरत है। धरती आबा के इस पावन जन्म जयंती पर संकल्पित होकर एकजुटता के साथ झारखंड के साथ स्वच्छ, विकसित, शिक्षित भारत के विकास के भागीदार बनने की उन्होंने अपील की। माल्यार्पण उपरांत सभी कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए खुंटी रवाना हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिन्देश्वरी देवी, तापसी शेखर, बेबी सामल, रुपा पति, राजेश नंदा, संतोष प्रजापति, तुसार दुबे, परशुराम कवि, सुनील प्रजापति, राजकुमार सिंह, ललन सिंह, लालु भंज, रवि सतपति, बलाल हुसैन इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

You missed