Advertisements
Spread the love

केंद्रीय आयोजक समिति द्वारा योग शिक्षकों को दिया गया

प्रमाण पत्र…..

सरायकेला। आजादी के अमृत महोत्सव भारत के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय आयोजक समिति द्वारा आयोजित 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के महाअभियान में 21 दिनों तक 13 सूर्य नमस्कार करने के लिए योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Advertisements

इसे लेकर योग विकास समिति के मुख्य योग शिक्षक देबू दे सहित योग शिक्षक अनित रंजन मुर्मू, पहलवान पुष्टि, आनंद महतो, अजय मार्डी, आलोक ठाकुर, अजीत कवि, बांका बिहारी महतो, आरती महतो, पुष्पा महतो, गोकुल मार्डी, गुरुचरण उरांव, जे कुमार शर्मा, मोहम्मद दिलदार, मनोहर लाल बारीक, निर्मल दास, पिनाकी रंजन पति, संतोष गोराई, सरिता देसाई, सर्वानंद, सुरेश उरांव, अंजू थापा, भानु छत्री, प्रभाकर महतो एवं सरिता महतो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। योग विकास समिति सहित सभी ने इस पर खुशी जाहिर की है।