Spread the love

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर

लौटी संतोषी का हुआ स्वागत….

सरायकेला Sanjay । रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में केजीबीभी नीमडीह की छात्रा संतोषी महतो ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल की। जिसके वापस लौटने पर विद्यालय में गर्मजोशी के साथ उसका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सह जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने छात्रा संतोषी महतो का स्वागत करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। मौके पर उपस्थित विद्यालय की वार्डन रेखा महतो एवं खेल शिक्षिका मालती सहित सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने छात्रा संतोषी महतो का स्वागत किया।

Advertisements

You missed