
नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने राजभवन के समक्ष किया दो दिवसीय उपवास कार्यक्रम . . .
सरायकेला SANJAY

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रांची राजभवन के समक्ष दो दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया।
आम आदमी पार्टी की सरायकेला विधानसभा नेत्री सावित्री मार्डी, कोल्हान प्रमंडल पदाधिकारी मनीष डेनियल, जुगसलाई विधानसभा अध्यक्ष राजीव रंजन, राम चंद्र मार्डी, अमनदीप सरदार, श्रीनिवास, रितेश, लक्ष्मण टुडू एवं अन्य युवा नेताओं की उपस्थिति में उपवास कार्यक्रम किया गया। पार्टी की सरायकेला विधानसभा नेत्री सावित्री मार्डी ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि भारत की प्रथम आदिवासी नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन में नहीं बुलाया जाना भारतीय संविधान का उल्लंघन और अपमान है।
सिर्फ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ही अपमान नहीं हो रहा है। यह पूरे भारतवर्ष में रहने वाले आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या हैं। और तानाशाही के साथ जातिवाद है। जिसमें पूरे एससी एसटी वोट पाने के लिए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया था।
परंतु अब भारत के एससी-एसटी समुदाय को मोदी जी की जातिवादी मानसिकता के बारे में पता चल गया है। राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि इसका जवाब 2024 के चुनाव में मिल जाएगा।
Related posts:

