Advertisements
Spread the love

सरकार के जन सेवा के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित

कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने किया संबोधित,

कार्यक्रम में योजना से अच्छादित लाभुकों के बीच किया गया

  चेक का वितरण….

सरायकेला Sanjay । जिला समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में सरकार के 3 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मंत्री चम्पाई सोरेन एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, ITDA निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु एवं अन्य पदाधिकारि गण की उपस्थिति मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए राज्य को विकास के प्रथम पंक्ति में लाने को संबोधन कर बात कही।

Advertisements

https://youtu.be/lxysByYtBO8

मुख्यमंत्री ने 3 वर्षों में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित जनसमूह को बेहतर तरीके से कार्य कर लाभ पहुंचाने संबंधित बातें कही। कार्यक्रम के दौरान मंत्री चंपाई सोरेन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच छात्रवृति एवं राशि का वितरण किया गया। इसके तहत प्री- मैट्रिक छात्रवृति के लिए उषा महतो, तनुश्री पूर्ति, राज तापे, मुख्यमंत्री सुखाड राहत योजना के लिए सालखन मुर्मू, सपन महतो, मनोहर महतो, रविन्द्र सरदार, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए सोनाक्षी पड़िहारी को राशि 5,000, खुशी परिहारी को राशि 5,000, को निकिता गोडसरा को राशि 5,000, प्रीति सिंकू को राशि 5,000, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए रंजीत, सुखमती जामुदा, मुगली मछुवार, खेगा महतो को डमी चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंत्री चंपाई सोरेन ने सरकार के कार्यकाल के 3 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए इसे आम जनहित में बेहद सफल कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के सभी वर्गों के लोगों के लिए और राज्य के विकास के लिए कार्य किया है। जिसे देखते हुए वर्तमान में विपक्ष के पास भी उठाने के लिए कोई मुद्दा शेष नहीं बचा है। कार्यक्रम में सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

You missed