Advertisements
Spread the love

आगामी 16 जून को मतकामडीह, राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा . . .

तैयारियो की समीक्षा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Advertisements

सरायकेला : SANJAY

आगामी 16 जून को फुटबॉल मैदान मतकामडीह, राजनगर में प्रस्तावित शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के आवागमन, हेलीपेड, बेरीकेटिंग, वाहन पार्किंग, यातायात परिचालन, कार्यक्रम स्थल पर लाभुकों की बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा ले सम्बन्धित पदाधिकारी को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करनें के निर्देश दिए। मौक़े पर उपरोक्त के अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर मलय कुमार, अंचलाधिकारी राजनगर हरीश चंद्र मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, विभिन्न विभाग का कार्यपालक अभियंता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।