Advertisements
Spread the love

जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की समस्याओं को लेकर संघ ने जिला समाहरणालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन…

सरायकेला Sanjay। जिला जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला समाहरणालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष सह प्रांतीय सचिव फुलकांत झा के द्वारा किया गया। इस दौरान श्री झा ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी कार्यों में तत्परता दिखाई जा रही है। परंतु सबसे अहम एवं महत्वपूर्ण जन वितरण प्रणाली व्यवस्था को ध्यान नहीं दे रही है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के विभिन्न समस्याओं के प्रति सरकार कभी भी गंभीर नहीं हुए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि दुकानदार संघ द्वारा सांकेतिक हड़ताल पर सरकार को सचेत कर दिया गया है। परंतु यह आंदोलन अभी प्रारंभ हुई है आगे भी यह आंदोलन जारी रहेगी। हर हाल में दुकानदारों की समस्या को दूर करना होगा। धरना कार्यक्रम को रितिका मुखी के द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के विभिन्न समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा। धरना प्रदर्शन के पश्चात दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रमंडलीय अध्यक्ष फुलकांत झा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।