अच्छी वर्षा के साथ रोपाई कार्य शुरू करने के लिए किया गया परंपरागत आषाढी पूजा . . .
- सरायकेला – SANJAY
सरायकेला प्रखंड के कदमडीहा गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत आषाढी पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें जाहिरा थान में गांव के नाया पुजारी ग्राम प्रधान नित्यानंद महतो ने ग्राम देवी देवता और इष्ट देव का आह्वान कर समस्त ग्रामीणों की उपस्थिति में आषाढी पूजा संपन्न कराया। मौके पर सभी ने अच्छी वर्षा और खेतों में रोपाई करें शुरू करने के लिए ईश्वर से सामूहिक प्रार्थना की। ग्रामीण प्रकाश महतो ने बताया कि यह पूजा हजारों साल से हमारे पूर्वज करते आ रहे हैं। इस पूजा के बाद ही खेतों में धान रोपाई का कार्य शुरू किया जाता है। जब तक आषाढी पूजा नहीं होती है तब तक किसान खेत में भात नहीं खाता है। इस अवसर पर गांव के सभी ग्रामीण जाहिरा थान में उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements


