Advertisements
Spread the love

सरायकेला  : 8 से 22 अप्रैल तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा- 2025 के तहत मंगलवार

आठ अप्रैल से 22 अप्रैल तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा- 2025 के तहत मंगलवार को डीसी रवि शंकर शुक्ला एवं एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने समाहरणालय परिसर सरायकेला से पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । डीसी ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई. शपथ में संकल्प लिया गया कि देश के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ एवं सशक्त बनाया जाएगा । सभी ने यह भी प्रतिज्ञा ली कि वे हर घर में सही पोषण का संदेश पहुंचाएंगे, साफ पानी, पोषणयुक्त आहार और स्वास्थ्यवर्धक प्रथाओं को अपनाएंगे ।

Advertisements

शपथ में यह भी कहा गया कि पोषण अभियान को एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन का स्वरूप देंगे । बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं का विरोध करेंगे और जहां भी यह हो रहा होगा, उसका बहिष्कार करते हुए रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उद्देश्य एक ही है -हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ हो. डीसी ने DSWO सत्या ठाकुर से पोषण पखवाड़ा के तहत किए जा रहे कार्यों और जागरूकता रथ के रोस्टर के संबंध में जानकारी ली । डीसी ने बताया कि जागरूकता रथ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर ग्रामीण समेत अन्य को पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों जैसे बच्चों के जीवन के प्रथम सुनहरे हजार दिवस पर ध्यान, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार- प्रसार, समर कार्यक्रम से समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन, बच्चों में मोटापे के समाधान के लिए स्वस्थ जीवन शैली आदि के प्रति जागरूक किया जाएगा । साथ ही जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, फल, अंडा आदि शामिल करने के प्रति जागरूक किया जाएगा । मौके पर डीडीसी आशीष अग्रवाल समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे ।

You missed