Spread the love

कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में जिले के दो दर्जन कांग्रेसियों ने की शिरकत…

सरायकेला sanjay । जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिले से 2 दर्जन से अधिक कांग्रेसीजन राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करने साहिबगंज श्री कुंड हाईस्कूल मैदान गुमानी पहुंचे। सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार एवं प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को अंग वस्त्र प्रदान करके उनका अभिनंदन किया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंबुज कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से भारत जोड़ो जात्रा झारखंड में पूरे देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है।

Advertisements

उसी प्रकार से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी पूरे झारखंड में लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगी। और कोल्हान क्षेत्र में खास करके सरायकेला-खरसावां जिला में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में जिले के 1000 से अधिक गांव तक कांग्रेस पार्टी अपने कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचेगी और आम जनों से मिलकर के उनकी समस्याओं को सुनते हुए एवं निदान के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिला से मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कांग्रेस के युवा नेता कुणाल राय, पूर्व नगर उपाध्यक्ष अरुण पांडे, रवि कुमार, दीपक ठाकुर, अवधेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह राजपूत, महेंद्र सरदार, संदीप गोप, अजय महतो, अजय झा समेत काफी संख्या में कांग्रेसी जनों ने भाग लिया।

Advertisements

You missed